You are currently browsing the category archive for the ‘रसिक दास’ category.

जय जय श्री वल्लभ प्रभु श्री विट्ठलेश साथे। निज जन पर कर कॄपा धरत हाथ माथे।
दोस सबै दूर करत भक्तिभाव हृदय धरत काज सबै सरत सदा गावत गुन गाथे॥१॥

काहे को देह दमत साधन कर मूरख जन विद्यमान आनन्द त्यज चलत क्यों अपाथे।
रसिक चरन सरन सदा रहत है बडभागी जन अपुनो कर गोकुल पति भरत ताहि बाथे॥२॥

ब्रज में रथ चढि चलेरी गोपाल।
संग लिये गोकुल के लरिका बोलत वचन रसाल॥१॥

स्रवन सुनत गृह घ्रुह तें दौरी देखन को ब्रजबाल।
लेत फेरि करि हरि की बलैयाँ वारत कंचन माल॥२॥

सामग्री लै आवत सीतल लेत हरख नन्दलाल।
बांट देत और ग्वालन कों फूले गावत द्वाल॥३॥

जय जयकार भयो त्रिभुवन में कुरुम बरखत तिहिं काल।
देखि देखि उमगे ब्रजवासी सबै देत करताल॥४॥

यह बिधि बन सिंहद्वार जब आवत माय तिलक कर भाल।
लै उछंग पधरावत घर में चलत मंदगति चाल ॥५॥

करि नौछावरे अपने सुत की मुक्ताफल भरि थाल।
यह लीला रस रसिक दिवानिसि सुमिरन होत निहाल॥६॥

रथ चढि चलत जसोदा अंगना ।
विविध सिंगार सकल अंग सोभित मोहत कोटि अनंगा ॥१॥

बालक लीला भाव जनावत किलक हँसत नंदनंदन ।
गरें बिराजत हार कुसुमन के चर्चित चोवा चंदन ॥२॥

अपने अपने गृह पधरावत सब मिलि ब्रजजुबतीजन ।
हर्षित अति अरपत सब सर्वसु वारत हैं तन मन धन ॥३॥

सब ब्रज दै सुख आवत घर कों करत आरती ततछन ।
रसिकदास हरि की यह लीला बसौ हमारे ही मन ॥४॥

जप तप तीरथ नेम धरम व्रत मेरे श्री वल्लभ प्रभु जी कौ नाम।
सुमिरों मन सदा सुखकारी दुरित कटै सुधरे सब काम॥१॥

हृदै बसैं जसोदा सुत के पद लीला सहित सकल सुख धाम।
रसिकन यह निर्धार कियो है साधन त्यज भज आठौ जाम॥२॥

श्री वल्लभ प्रभु करुणा सागर, जगत उजागर गाइये।
श्री वल्लभ के चरण कमल की, बलि बलि बलि बलि जाइये॥१॥

वल्लभ सृष्टि समाज संग मिल, जीवन को फल पाइये ।
श्री वल्लभ गुण गाइये, जा हि ते रसिक कहाइये॥२॥

तुम नंदमहर के लाल मोहन जाने दे।
रानी जसुमति प्रान आधार मोहन जाने दे॥ ध्रु.॥
श्री गोवर्धन के शिखर तें, मोहन दीनी टेर।
अंतरंग सों कहतें सब ग्वालिन राखों घेर॥ नागरी दान दे ॥१॥
ग्वालिन रोकी ना रहे ग्वाल रहे पचिहार।
अहो गिरधारी दोरिया सो कह्यो न मानत ग्वार ॥॥ नागरी दान दे ॥२॥
चली जात गोरस मदमाती मानो सुनत नही कान।
दोरि आये मन भामते सों रोकी अंचल तान॥॥ नागरी दान दे ॥३॥
एक भुजा कंकन गहे, एक भुजा गहि चीर।
दान लेन ठाडे भये, गहवर कुंज कुटीर॥॥ नागरी दान दे ॥४॥
बहुत दिना तुम बची गई हो दान हमारो मार।
आजहों लेहों आपनो दिन दिन को दान संभार ॥ नागरी दान दे ॥५॥
र्स निधान नव नागरी निरख वचन मृदु बोल।
क्यों मुरी ठाडी होत हे, घूंघट पट मुख खोल॥ नागरी दान दे ॥६॥
हरख हिये करि करखिकें मुख तें नील निचोल।
पूरन प्रगट्यो देखिये मानो चंद घटा की ओल ॥ नागरी दान दे ॥७॥
ललित वचन सुमुदित भये नेति नेति यह बेन।
उर आनंद अतिहि बढ्यो सो सुफल भये मिलि नेने॥ नागरी दान दे ॥८॥
यह मारग हम नित गई कबहू सुन्यो नही कान।
आज नई यह होत हे सो मांगत गोरस दान॥ मोहन जाने दे ॥९॥
तुम नवीन नवनागरि नूतन भूषण अंग।
नयो दान हम मांगनो सो नयो बन्यो यह रंग॥ नागरी दान दे ॥१०॥
चंचल नयन निहारिये अति चंचल मृदु बेन।
कर नही चंचल कीजिये तजि अंचल चंचल नेन॥मोहन जाने दे ॥११।
सुंदरता सब अंग की बसनन राखी गोय।
निरख निरख छबि लाडिली मेरो मन आकर्षित होय॥ नागरी दान दे ॥१२॥
ले लकुटी ठाडे रहे जानि सांकरि खोर।
मुसकि ठगोरि लायके सकत लई रति जोर॥ मोहन जाने दे ॥१३॥
नेंक दूरि ठाडे रहोकछू ओर सकुचाय।
कहा कियो मन भावते मेरे अंचल पीक लगाय॥ नागरी दान दे ॥१४॥
कहा भयो अंचल लगी पीक हमारी जाय।
याके बदले ग्वालिनी मेरे नयनन पीक लगाय॥ मोहन जाने दे ॥१५॥
सुधे बचनन मांगिये लालन गोरस दान।
मोहन भेद जनाई के सो कहेत आन की आन॥ नागरी दान दे ॥१६॥
जैसे हम कछु कहत हे एसी तुम कहि लेहु।
मन माने सो कीजिये पर दान हमारो देहु॥ मोहन जाने दे ॥१७॥
कहा भरे हम जात हे दान जो मांगत लाल।
भई अवार घर जाने दे सो छांडो अटपटी चाल॥ नागरी दान दे ॥१८॥
भरे जातहो श्री फल कंचन कमल वसन सों ढांक।
दान जो लागत ताहि को तुम देकर जाहु नोंसाक॥ मोहन जाने दे ॥१९॥
इतनी विनती मानिये मांगत ओलि ओड।
गोरस को रस चाखिये लालन अंचल छोड॥ नागरी दान दे ॥२०॥
संग की सखी सब फिर गई सुनि हें कीरति माय।
प्रीति हिय में राखिये सो प्रगट किये रस जाय॥ मोहन जाने दे ॥२१॥
काल्ह बहोरि हम आय हें गोरस ले सब ग्वारि।
नीकि भांति चखाई हें मेरे जीवन हों बलिहारी॥ नागरी दान दे ॥२२॥
सुनि राधे नवनागरी हम न करे विश्वास।
करको अमृत छांडि के को करे काल्हिकी आस॥ मोहन जाने दे ॥२३॥
तेरो गोरस चाखवे मेरो मन ललचाय।
पूरन शशिकर पाय के चकोर धीर न धराय॥ नागरी दान दे ॥२४॥
मोहन कंचन कलसिका किली सीस उतार।
श्रमकन वदन निहारिके सो ग्वालिन अति सुकुमार॥ मोहन जाने दे ॥२५॥
नव विंजन गहि लालजु श्री कर देत ढुराय।
श्रमित भई चलो कुंज में नंक पलोटु पाय॥ नागरी दान दे ॥२६॥
जानत हो यह कोन हे एसी ढीठ्यो देत।
श्री वृषभानकुमारि हे अरि तोहि बीच को लेत॥ मोहन जाने दे॥२७॥
गोरे श्री नंदराय जु गोरि जसुमति माय।
तुम यांहिते सामरे एसे लच्छित पाय ॥मोहन जाने दे॥२८॥
मन मेरो तारन बसे ओर अंजन की रेख।
चोखी प्रीत हिये बसे यातो सांवल भेख॥॥ नागरी दान दे ॥२९॥
आप चाल सों चालिये यहे बडेन की रीति।
एसी कबहुं न कीजिए हँसे लोग विपरीति॥ नागरी दान दे ॥३०॥
ठाले ठुले फिरत हो और कछु नही काम।
बाट घाट रोकत फिरो आन न मानत श्याम ॥मोहन जाने दे॥३१॥
यही हमारो राज है ब्रजमंदल सब ठौर।
तुम हमारी कुमुदिनी कम कमल बदन के भोंर। ॥ नागरी दान दे ॥३२॥
एसे में कोउ आई हे देंखे अद्भुत रीति।
आज सबे नंदलाल जु प्रगट होयगी प्रीति॥मोहन जाने दे॥३३॥
व्रज वृंदावन गिरी नदी पशु पंछी सब संग।
इनसो कहा दुराइये प्यारे राधा मेरो अंग॥॥ नागरी दान दे ॥३४॥
अंस भुजा धरि ले चले प्यारी चरन निहोर।
निरखत लीना रसिकजु जहां दान के ठोर॥मोहन जाने दे॥३५॥

पवित्रा पेहेरी हिंडोरे झूले।
श्यामा श्याम बराबर बैठे निरखत ही समतुले ॥१॥

ललितादिक झुलावत ठाडी खंभन लग अनुकूलें ।
ब्रजजन तहां मिल गावत नृत्यत प्रेम मगन सुध भूले ॥२॥

मंद मंद घन बरखत तिंहि छिन बाम सबे सचु पावत।
कालिंदी तट यह विधि लालन पशु पंछी सुख पावत ॥३॥

वृंदावन शोभा कहा वरनुं वेदहु पार न पावत ।
श्री वल्लभ पद कमल कृपा तें रसिक चरन रज पावत ॥४॥

प्रिय तेरी चितवन ही में टोना ।
तन मन धन बिसर्यो जब ही तें, देख्यो स्याम सलोना ॥१॥

ढिंग रहबे कु होत विकल मन, भावत नाहि न मोना ॥
लोग चवाव करत घर घर प्रति, घर रहिये जिय मोना ॥२॥

छूट गई लोक लाज सुत पति की, और कहा अब होना ॥
रसिक प्रीतम की वाणिक निरखत, भूल गई गृह गोना ॥३॥

मेरे तो गिरिधर ही गुणगान।
यह मूरत खेलत नयनन में , यही हृदय में ध्यान ॥१॥

चरण रेणु चाहत मन मेरो, यही दीजिये दान ॥
कृष्ण दास को जीवन गिरिधर मंगल रूप निधान ॥२॥

प्रिय तोहि नयनन ही में राखूं।
तेरी एक रोम की छबि पर जगत वार सब नाखूं ॥१॥

भेटों सकल अंग सांबल कुं, अधर सुधा रस चाखूं ॥
रसिक प्रीतम संगम की बातें, काहू सों नही भाखूं ॥२॥

सेन कामकी लायो,सो सावन आयो।
चल सखी झूलिये सुरंग हिंडोरे, कीजे श्याम मन भायो॥१॥

हाव भाव के खंभ मनोहर, कचघन गगन सुहायो।
काम नृपति वृषभान नंदिनी, रसिक रायवर पायो॥२॥

देखो माई हरियारो सावन आयो।
हर्यो टिपारो शीश विराजत काछ हरी मन भायो॥१॥

हरी मुरली हे हरि संग राधे, हरी भूमि सुखदाई।
हरी हरी वन राजत द्रुमवेली नृत्यत कुंवर कन्हाई॥२॥

हरी हरी सारी, सखीजन पहेरें, चोली हरी रंग भीनी।
रसिक प्रीतम मन हरित भयो हे, सर्वस्व नौछावर कीनो॥३॥

नवीनतम

श्रेणियां

पुरालेख

अन्नकूट के पद आरती आश्रय के पद आसकरण जी इन्द्रमान भंग के पद कलेऊ के पद कुंभनदास जी कृष्णदास जी कृष्णदासनि जी खंडिता के पद गणगौर के पद गदाधर जी गिरिधर जी गोविन्द दास जी घासीराम जी चतुर्भुज दास जी छीतस्वामी जी जगाने के पद जन्माष्टमी डोल के पद तुलसीदास जी दान के पद दीनता के पद द्वारकेश धमार के पद नंददास जी नंद महोत्सव नित्य पाठ नित्य सेवा परमानंददास जी पलना पवित्रा के पद फूलमंडली के पद बसंत के पद भगवान दास जी मंगला आरती मंगला सन्मुख मकर सक्रांति के पद महात्म्य महाप्रभु जी का उत्सव महाप्रभू जी की बधाई माधोदास जी यमुना जी के पद यमुना जी के ४१ पद रथ यात्रा के पद रसिक दास राखी के पद राग आसावरी राग कल्याण राग कान्हरो राग काफी राग केदार राग गोरी राग गौड सारंग राग जैजवंती राग टोडी राग देवगंधार राग धना श्री राग नूर सारंग राग बसंत राग बिलावल राग बिहाग राग भैरव राग मल्हार राग मालकौस राग मालव राग रामकली राग रायसो राग ललित राग विभास राग सारंग राग सोरठ राजभोज आरोगाते समय रामनवमी के पद रामराय जी विवाह के पद विविध विविध भजन शयन सन्मुख के पद श्री गंगाबाई श्रीजी श्रीनाथ जी श्री महाप्रभु जी के पद श्री वल्लभ श्री वल्ल्भ श्री हरिराय जी श्रृंगार के पद श्रृंगार सन्मुख षोडश ग्रंथ सगुनदास जी सांझी के पद सूरदास जी सूरश्याम हरिदास जी हिंडोरा के पद होली के पद होली के रसिया

Enter your email address to subscribe to this blog and receive notifications of new posts by email.

Join 356 other subscribers