इस पृष्ठ पर इन्टरनेट (अंतरजाल) पर मौजूद विभिन्न पुष्टिमार्गीय कीर्तन, साहित्य एवं विविध सामग्री की जानकारी देने का प्रयास रहेगा। अगर आप सहयोग/सूचना देना चाहें तो pushti.vachan@gmail पर मेल करें – सादर जय श्री कृष्णा

वल्लभ कांकरोली – शुद्धाद्वैत तृतीय गृह, कांकरोली (श्री द्वारिकाधीश) की वेबसाइट

कीर्तन – विभिन्न पुष्टिमार्गीय उत्सवों यथा जन्माष्टमी, दान, सांझी, हटरी , अन्नकूट, इन्द्रमान भंग, देव प्रबोधिनी एकादशी, वसन्त, धमार, होरी, मल्हार, हिंडोरा, पवित्रा, राखी के कीर्तन डाउनलोड करके सुने जा सकते हैं।

धौल – गुजराती धौल, संकीर्तन, डाउनलोड करके सुने जा सकते हैं।

साहित्य – कांकरोली विद्या विभाग, कांकरोली पुस्तकालय में उपलब्ध प्राचीन पुष्टिमार्गीय साहित्य, इन्टरनेट पर पी डी एफ रूप में उपलब्ध करवा रहा है। पुस्तकें इस लिंक पर डाउनलोड की जा सकती हैं।

वल्लभ दिग्विजय – यहाँ नित्य सेवा के पद, यमुना जी के ४१ पद एवं पूं. प्रथमेश के गाये कुछ पद डाउनलोड कर सकते हैं।

पुष्टिकुल – पुष्टिकुल सत्संग मंडल पर आप फोरम में भगवद चर्चा कर सकते हैं, एवं डाउनलोड विभाग में विभिन्न धौल एवं कीर्तन, पुस्तकें आदि डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड करने के लिये वेबसाइट पर सदस्य बनना आवश्यक है।

गीताप्रेस, गोरखपुर – गीताप्रेस गोरखपुर की साइट के इस पृष्ठ पर आप विभिन्न साहित्य, यथा श्री मद भगवद्गीता, गीता जी पर स्वामी रामसुखदास जी महाराज की टीका (साधक संजीवनी) एवं अन्य ग्रंथ पी डी एफ प्रारूप में डाउनलोड कर सकते हैं।

पुष्टिदर्शन – इस वेबसाइट पर पू. इन्दिरा बेटी जी के वचनामृत (यमुनाष्टक टीका, वल्लभाख्यान टीका, ८४ वैष्णवन की वार्ता – सब गुजराती में), पूं द्वारिकेश लाल जी महाराजश्री (कांदिवली, मुम्बई) के शिक्षापत्र पर वचनामृत (गुजराती), पू. गोकुलोत्सव जी महाराजश्री (इन्दौर) द्वारा खयाल एवं तराना, श्री सतीश चंद्र जी शास्त्री द्वारा गोपी गीत एवं भ्रमर गीत पर टीका/प्रवचन एवं अन्य बहुत सारी सामग्री उपलब्ध है। डाउनलोड करके सुनी जा सकती है।

श्री गोकुलचंद्रमा जी – शुद्धाद्वैत पंचमगृह, श्री गोकुलचंद्रमा जी (कामवन)

श्री मथुराधीश जी – शुद्धाद्वैत प्रथमगृह,श्री मथुराधीश जी (कोटा)

श्रीजी बाबा – कुछ सुन्दर कीर्तन/धौल एवं चित्र

श्री कल्याण राय जी – शुद्धाद्वैत षष्ठम गृह,श्री कल्याण राय जी (वडोदरा) – यहाँ विभिन्न उत्सवों के कीर्तन डाउनलोड एवं श्रवण के लिये उपलब्ध हैं।

(Update – May 2011 – इनमें से कुछ साइट्स फिलहाल काम नही कर रही हैं)